धनबाद पुलिस होगी और भी हाईटेक, 17 करोड़ की लागत से बनेगी जी+6 अत्याधुनिक बिल्डिंग, एक छत के नीचे संचालित होंगे चार थाने

धनबाद जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, प्रभावी एवं नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। धनबाद शहर के सदर थाना परिसर में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से जी+6 अत्याधुनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस बहुमंजिला भवन में पुलिस की विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों और विशेष थानों को एक ही छत के नीचे संचालित किया जाएगा।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए भवन में महिला थाना, ट्रैफिक थाना, साइबर थाना, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) थाना तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को स्थानांतरित किया जाएगा। भवन के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी, जिससे पुलिसकर्मियों और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

 

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

 

एसएसपी ने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पुलिस सेवाओं का एकीकरण करना है, ताकि आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की शिकायतों और मामलों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना न पड़े। एक ही परिसर में कई विशेष इकाइयों के उपलब्ध होने से लोगों को त्वरित और बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

 

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह अत्याधुनिक भवन न केवल सदर थाना परिसर की तस्वीर बदलेगा, बल्कि डिजिटल और तकनीकी सुविधाओं से लैस होने के कारण पुलिस कार्यप्रणाली को भी अधिक प्रभावी बनाएगा। इससे मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी, विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

 

निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही धनबाद पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

संवाददाता : नीतीश कुमार

Related Posts

पलामू: नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, दिया समाज को सकारात्मक संदेश

पलामू: नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, दिया समाज को सकारात्मक संदेश

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, झारखंड में खुशी की लहर

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, झारखंड में खुशी की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *