प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत पर फूटा जनाक्रोश, सत्तरकटैया में निकला कैंडल मार्च; सीबीआई जांच की उठी मांग

सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संस्थापक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर सोमवार शाम प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और कोचिंग संस्थान संचालक शामिल हुए।

 

Sponsored Advertisement

हाथों में मोमबत्तियां और न्याय संबंधी तख्तियां लेकर लोगों ने प्रिंस यादव की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कैंडल मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके। मार्च के दौरान लोगों ने न्याय के समर्थन में नारे लगाए और प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की अपील की।

 

प्रदर्शनकारियों ने इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग उठाई। उनका कहना था कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए मामले को केंद्रीय एजेंसी को सौंपा जाना चाहिए। वहीं, कुछ प्रतिभागियों ने पटना के चर्चित शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान द्वारा दिए गए कथित बयानों पर भी नाराजगी व्यक्त की और पुलिस प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

 

कैंडल मार्च में बिशनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सरोज यादव, बीजलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव कुमार, युवा नेता राजू गुप्ता, राजकुमार चाहत, संजीव कुमार सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में प्रखंडवासी भी मार्च में शामिल हुए।

 

मार्च के समापन पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में प्रिंस यादव की मौत की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

  • Related Posts

    दरौंदा स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF ने मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया

    दरौंदा स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF ने मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया

    समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 युवक हिरासत में

    समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 युवक हिरासत में

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *