शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से दो बच्चे घायल, कट्टा से गोली चलाने का आरोप

पुलिस जिला नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनटंगा करारी गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। डीजे कार्यक्रम के बीच कथित रूप से कट्टा से की गई फायरिंग में दो बच्चे गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों के बीच चीख-पुकार का माहौल बन गया।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार गांव में आयोजित विवाह समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार शामिल हुए थे। डीजे की धुन पर लोग जश्न मना रहे थे, तभी गांव के ही एक युवक ने कथित रूप से कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान निकली गोली वहां मौजूद दो बच्चों को जा लगी। दोनों बच्चे शादी समारोह और डीजे देखने पहुंचे थे।

 

घायलों की पहचान सौरभ कुमार और तुफान कुमार के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद दोनों बच्चों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

 

घायल सौरभ कुमार के पिता बुदेश मंडल ने आरोप लगाया कि गांव के ही प्रीतम कुमार मंडल (पिता- वकील मंडल) ने कट्टा से फायरिंग की, जिसकी चपेट में आकर दोनों बच्चे घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दूसरा घायल बच्चा तुफान कुमार उस परिवार का सदस्य है, जहां शादी समारोह आयोजित किया गया था।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के साथ आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में अवैध हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग गंभीर खतरा बनती जा रही है। ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश में PNC पर NHAI की कार्रवाई, बिहार में बन रहे एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर उठे सवाल

    सासाराम। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान लापरवाही और निर्माण गुणवत्ता को लेकर कार्रवाई का सामना कर रही PNC इंफ्राटेक कंपनी अब बिहार में भी सवालों के घेरे में…

    सुपौल DTO कार्यालय में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

    सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *