संभावित बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारियों की आयुक्त ने की समीक्षा, सभी जिलों को समय पर व्यवस्था पूरी करने का निर्देश

भागलपुर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी आठ जिलों में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयुक्त, मुंगेर सह भागलपुर प्रमंडल श्री प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय एवं शेखपुरा जिलों द्वारा की गई तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया।

 

Sponsored Advertisement

समीक्षा के दौरान अधिष्ठापित वर्षा मापक यंत्रों की कार्यशीलता, संकटग्रस्त व्यक्तियों के समूहों की पहचान, तटबंधों की सुरक्षा तथा नियंत्रण कक्षों की स्थापना की प्रगति की जानकारी ली गई। इसके अलावा नावों की उपलब्धता, तैयार खाद्य सामग्री की आपूर्ति के लिए निविदा प्रक्रिया, चयनित एजेंसियों की स्थिति, पॉलिथीन शीट्स की व्यवस्था, चिन्हित बाढ़ आश्रय स्थलों की तैयारी तथा सामुदायिक रसोई संचालन की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।

 

आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित आपदा की स्थिति में दिव्यांगजन, निराश्रित व्यक्ति, गंभीर रूप से बीमार लोग, बच्चे, वृद्धजन, गर्भवती महिलाएं एवं धात्री माताओं की पूर्व पहचान सुनिश्चित की जाए। साथ ही उनके लिए राहत एवं आवश्यक सहायता की समुचित व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए।

 

बैठक में मानव दवाओं की उपलब्धता, मोबाइल मेडिकल टीम एवं मेडिकल कैंप की तैयारी, पशु चारा एवं पशु औषधियों की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, जिला परिवहन योजना, आकस्मिक फसल योजना, संपूर्ति पोर्टल के अद्यतीकरण, नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तथा जनरेटर एवं पेट्रोमैक्स जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

 

आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ एवं सुखाड़ की संभावित स्थिति को देखते हुए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े और राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी एवं त्वरित ढंग से संचालित किए जा सकें।

Related Posts

सहरसा में कोसी का कहर: गढ़िया-रसलपुर पुल टूटा, सात पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा, स्थायी समाधान की उठी मांग

सहरसा जिले में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ का असर लगातार गंभीर होता जा रहा है। नवहट्टा प्रखंड के गढ़िया और रसलपुर के बीच बना संपर्क…

नवगछिया में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई पति की हत्या

  पुलिस जिला नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खरिक थाना के सामने रहने वाले उमेश शर्मा की कथित तौर पर उनकी पत्नी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *