भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप के तिलक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, 24 जून को वाराणसी में होगी शादी

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड स्थित बड्डी गांव में रविवार की रात भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के तिलक समारोह को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। डेहरी के मानिकपुर से दुल्हन पक्ष के लोग तिलक लेकर पहुंचे, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आकाशदीप को तिलक चढ़ाया गया। पूरे गांव को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और बड़ी संख्या में रिश्तेदार, शुभचिंतक तथा खेल प्रेमी कार्यक्रम में शामिल हुए।

परिवार के अनुसार 23 जून को मेहंदी और हल्दी की रस्में आयोजित होंगी, जबकि 24 जून को वाराणसी के एक पांच सितारा होटल में विवाह समारोह संपन्न होगा। आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज डेहरी-ऑन-सोन की निवासी हैं। शादी को लेकर दोनों परिवारों में खासा उत्साह है।

Sponsored Advertisement

तिलक समारोह के दौरान मेहमानों के लिए विशेष भोज की व्यवस्था की गई थी। साथ ही गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ, जिसमें लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। दूल्हे के रूप में आकाशदीप ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का अभिवादन कर सभी का स्वागत किया।

हाल ही में बिहार सरकार द्वारा आकाशदीप को डीएसपी पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा के बाद परिवार और गांव की खुशी और बढ़ गई है। उनके होने वाले साले आदित्य सिंह ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर और अब डीएसपी बने आकाशदीप से रिश्ता जुड़ना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियों ने परिवार का सम्मान कई गुना बढ़ा दिया है।

आकाशदीप के बचपन के मित्र धर्मेंद्र ने भी उनके संघर्ष और मेहनत को याद करते हुए कहा कि वह बचपन से ही खेल के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज गांव का बेटा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर सासाराम के सांसद मनोज कुमार, चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम और डेहरी क्षेत्र के नेता सोनू सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। रविवार रात आयोजित यह तिलक समारोह रोहतास जिले के लिए एक यादगार सामाजिक आयोजन बन गया।

Related Posts

नवगछिया में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई पति की हत्या

  पुलिस जिला नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खरिक थाना के सामने रहने वाले उमेश शर्मा की कथित तौर पर उनकी पत्नी…

लोकसभा में गूंजी कोशी की आवाज, सांसद दिनेश चंद्र यादव ने सहरसा-मधेपुरा में कैंसर अस्पताल की उठाई मांग

कोशी क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग एक बार फिर लोकसभा में गूंजी। मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने बुधवार को लोकसभा में नियम-377…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *