अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सहरसा में भाजपा का भव्य योग शिविर, 19 मंडलों में हुआ आयोजन; सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

सहरसा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को सहरसा जिला भाजपा के द्वारा जिले के सभी 19 मंडलों में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सहरसा नगर पूर्वी मंडल में मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह की अध्यक्षता में भव्य योग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

Sponsored Advertisement

योग शिविर का संचालन योग शिक्षक डॉ. मुरारी सिंह एवं संघ के शारीरिक प्रमुख श्रवण कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। दोनों विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन और मानसिक संतुलन के लिए योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष शिभूषण सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।

 

जिला उपाध्यक्ष शिभूषण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग करने की अपील करते हुए इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। शिविर में शशी शेखर झा, सम्राट रितेश रंजन, विजय बसंत, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, रंजीत दास, शशी सिंह, जिला पार्षद रजनीश कुमार, सावित्री सिंह, मीना सिंह, सूरज मिश्रा, अखिलेश पांडेय, प्रभाष कुमार झा, प्रदीप झा, शशी सोनी, अरुण जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

संवाददाता: इंद्रदेव जी सहरसा

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *