पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष, दो लोग गंभीर घायल; सिमरी बख्तियारपुर में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

सहरसा: जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-12 में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

Sponsored Advertisement

घायलों की पहचान ढाव गांव निवासी शंकर शाह और अजय शाह के रूप में की गई है। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

पीड़ित पक्ष के अनुसार, वे आठ भाई-बहनों में चौथे स्थान पर हैं और गुजरात के सूरत में मजदूरी का काम करते हैं। उनका आरोप है कि करीब चार महीने पहले उनकी पत्नी घर से नगदी और जेवरात लेकर चली गई थी। कुछ दिनों बाद वह दोबारा घर लौटी और घर का सामान लेकर फिर चली गई।

 

पीड़ित ने बताया कि जब वह बुधवार को घर पहुंचे तो उनके चारों भाइयों ने पहले से ही घर में ताला लगा रखा था। इसका विरोध करने पर उनके साथ विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। स्थिति को शांत कराने के लिए स्थानीय स्तर पर पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन वहां भी विवाद और बढ़ गया।

 

आरोप है कि पंचायत के दौरान दूसरे पक्ष के 8 से 10 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। इस हमले में शंकर शाह और अजय शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक घायल का हाथ टूटने की भी बात सामने आई है।

 

घटना की सूचना सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

वहीं पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद भी उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे वे भय के माहौल में हैं।

 

संवाददाता:  इंद्रदेव जी, सहरसा

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *