
भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का नया केंद्र शुरू किया गया है। नए केंद्र का उद्घाटन भागलपुर की मेयर वसुंधरा लाल ने किया। इस मौके पर संचालक आशा तिवारी समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
नए केंद्र में ग्राहकों को बालों की देखभाल, त्वचा संबंधी सेवाएं और विभिन्न सौंदर्य सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। यहां दुल्हन के श्रृंगार के साथ हाइड्रा फेशियल, मैनीक्योर, पेडीक्योर और केराटिन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। ग्राहकों की सुविधा और निजी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग तल पर अलग सेक्शन बनाए गए हैं।
केंद्र के संचालक के अनुसार, यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को कम से कम पांच वर्षों का अनुभव है। उनका कहना है कि ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के साथ-साथ बाल, त्वचा और सौंदर्य से जुड़ी अलग-अलग जरूरतों को एक ही स्थान पर पूरा करने का प्रयास किया गया है।
उद्घाटन के दौरान मेयर वसुंधरा लाल ने संचालक आशा तिवारी को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भागलपुर जैसे शहर में इस तरह के संस्थानों का शुरू होना लोगों के लिए सुविधाजनक है। शहर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को बेहतर व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा।
उद्घाटन समारोह में धनंजय तिवारी, अभिषेक भारद्वाज और अभिनव भारद्वाज सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। नए केंद्र के शुरू होने से शहर के लोगों को सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध होने की सुविधा मिलेगी।
संपर्क:
📞 +91 91555 12825
☎️ 06414 033422







