डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी कहलगांव में गुरुवार को एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के द्वारा रामायण की कहानी बच्चों की जुबानी का मंचन किया गया। एलकेजी के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा श्रीराम की महिमा को दर्शाया गया। नन्हे बच्चों की प्रस्तुति देखकर बच्चे और अभिभावक भाव विभोर हो गए। यूकेजी के बच्चों के द्वारा भाषण कविता पाठ एवं नृत्य के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार पाठक के द्वारा दशहरे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत के बारे में बच्चों को बताया गया। कार्यक्रम का संचालन अमृता गुप्ता के द्वारा किया गया।