नीट यूजी 2026: धनबाद के सात केंद्रों पर 21 जून को परीक्षा, कदाचार मुक्त आयोजन के लिए डीसी ने दिए सख्त निर्देश

 

धनबाद: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों, केंद्र अधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ज्वाइंट ऑर्डर के तहत प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे और परीक्षा से संबंधित निर्धारित प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) के सदस्यों को सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का सत्यापन करने का निर्देश भी दिया।

उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इसके अलावा वे स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे, ताकि कहीं भी किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

जिले में 21 जून को कुल सात परीक्षा केंद्रों पर नीट (यूजी) 2026 आयोजित होगी। इनमें केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर-1, डिग्री कॉलेज आरएसपी-2 जामाडोबा, बीआईटी सिंदरी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, एसएसएलएनटी कॉलेज धनबाद तथा आरएस मोर कॉलेज, गोविंदपुर शामिल हैं।

परीक्षा का समय सामान्य परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय प्रदान करते हुए परीक्षा शाम 6:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा का आयोजन पूरी सतर्कता, पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

संवाददाता : नीतीश कुमार ठाकुर

Related Posts

धनबाद में कृषि बाजार कर्मी के घर पर बमबाजी, देर रात धमाके से दहशत; मुख्य दरवाजा क्षतिग्रस्त

धनबाद: जिले के रामकनाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बमबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात अपराधियों ने कृषि बाजार कर्मी कमलेश्वर बेलदार के घर को…

चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *