बरियातू पंचायत में चोरों का आतंक बरकरार, सोहर साव के घर फिर चोरी; FIR 65/2026 का अब तक नहीं हुआ खुलासा

 

केरेडारी (हजारीबाग): हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बरियातू पंचायत में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरगुटिया टोला में कुछ महीने पहले हुई तीन घरों की चोरी का मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया है। इसी बीच 17 जून की रात चोरों ने एक बार फिर बरियातू गांव निवासी सोहर साव के घर को निशाना बनाकर जेवर, नकदी और घरेलू सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ गई है।

Sponsored Advertisement

 

जानकारी के अनुसार, इससे पहले गुरगुटिया टोला में वासुदेव ठाकुर, राजेंद्र राणा और हरि साव के भाई के घर चोरी हुई थी। इन मामलों में थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR संख्या 65/2026 दर्ज की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि महीनों बीत जाने के बावजूद पुलिस न तो चोरों तक पहुंच सकी और न ही चोरी गया सामान बरामद कर पाई।

 

ग्रामीणों का कहना है कि पुराने मामले का खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने एक बार फिर सोहर साव के घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

 

घटना की सूचना बरियातू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार ने थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित को थाने में लिखित आवेदन देने की सलाह दी। सोहर साव ने पुलिस को आवेदन सौंप दिया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होने की उम्मीद है।

 

मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार ने कहा कि यदि पहले दर्ज केस संख्या 65/2026 का समय पर खुलासा हो जाता और दोषियों पर कार्रवाई होती, तो संभवतः यह नई चोरी की घटना नहीं होती। उन्होंने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी के दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

 

फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब ग्रामीणों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर चोर कब तक कानून की पकड़ से बाहर रहते हैं।

 

संवाददाता: सुनील कुमार ठाकुर

  • Related Posts

    अजय नदी में बहते मिले युवक की पहचान हुई, पश्चिम बर्दवान का निकला; दो दिन से था लापता

    जामताड़ा।ग्रामीणों ने नदी से निकालकर बचाई जान, नाला पुलिस ने इलाज के बाद परिजनों को सौंपा नाला थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव के समीप अजय नदी में बहते हुए मिले…

    दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

    जामताड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *