बिहार के वैशाली में प्रेमी के सामने पांच नहीं आठ युवकों ने लड़की के साथ गंदा काम किया था। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपितों ने पूछताछ में दुष्कर्म करने की घटना को स्वीकार किया है।
वैशाली। जंदाहा थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में आठ युवक शामिल थे। पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर गुरुवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वैशाली के पुलिस कप्तान मनीष के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम को यह बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार अभी भी तीन आरोपित इस मामले में फरार हैं। जिसे जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। पांचों गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छिपे होने के दौरान दबोचा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर पांचों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना को स्वीकार किया है। पीड़ित के परिजनों ने प्रेमी पर पूरी घटना की प्लानिंग का आरोप लगाया है।
बीते गुरुवार को आरोपितों ने दिया था घटना को अंजाम
बीते गुरुवार को सभी आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के पश्चात किसी अन्य व्यक्ति ने लड़की को उठाए गए स्थान पर छोड़ दिया था। घटना के पश्चात डरी-सहमी लड़की अपने घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपनी मां को दी। घर पर किसी पुरुष को नहीं होने के कारण वह समय से प्राथमिकी कराने के लिए थाना पर नहीं पहुंच सकी। पिता के घर आने के बाद थाना पहुंचकर प्राथमिकी कराई।
पिता घर से दूर रहकर करते हैं मजदूरी
पीड़िता के पिता घर से दूर रहकर मजदूरी करते हैं। जिससे परिवार का भरण-पोषण होता है। घटना के पश्चात पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति ने घर पहुंचकर पीड़िता को अपने साथ लेकर शनिवार को थाना पर पहुंचे। जहां थानाध्यक्ष ने पीड़िता से घटना की जानकारी लेने के पश्चात प्राथमिकी कर इस मामले में कार्रवाई शुरू की।
आठ युवकों ने दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पुलिस के स्तर पर की गई पूछताछ में आठ युवकों ने इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के स्तर पर गिरफ्तार आरोपितों से की गई पूछताछ में इस घटना में आठ लोगों को शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस के स्तर पर अब तक पांच आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली गई है। जबकि फरार तीन आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी अभियान में जुटी है।
घटना का वीडियो वायरल होने पर मचा था हड़कंप
इस शर्मनाक घटना की वीडियो वायरल होने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। हालांकि घटना को लेकर मनचले आरोपित युवकों ने अपनी मोबाइल से बनाई थी। वायरल वीडियो के अनुसार नाबालिग लड़की एक युवक से चिपका अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करती नजर आती है। जिस लड़के से नाबालिग लड़की चिपकी है वह वहां उपस्थित अन्य युवकों से मुक्त कर देने की गुहार लगाते क्षमा मांगते नजर आ रहा है। जबकि मनचले युवकों के स्तर पर उसे डराने-धमकाने को लेकर विभिन्न प्रकार की धमकी दी जाती है। तत्पश्चात नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
प्राथमिकी में तीन नामजद व तीन अज्ञात को बनाया गया था आरोपित
पीड़िता के स्वजन के स्तर पर प्राथमिकी में उसे विद्यालय जाने के दौरान बाइक से जबरन अगवा कर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया गया है। जिसमें तीन लोगों को नामजद एवं तीन अज्ञात को आरोपित बनाया गया है। एक नामजद को छोड़ सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने में जंदाहा पुलिस ने सफलता पाई है। सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जहां आरोपितों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात को स्वीकार की। तत्पश्चात सभी को जेल भेज दिया गया।
प्राथमिकी दर्ज होते ही छापेमारी में जुट गई थी पुलिस
पीड़िता के पिता की ओर थाना में दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी करते ही जंदाहा थाना की पुलिस छापेमारी अभियान में जुट गई थी। पुलिस कप्तान ने महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। एसडीपीओ के निर्देशन में पूरी तत्परता के साथ थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने टीम बनाकर आरोपित के संबंधित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों में छिपे आरोपितों को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।