नालंदा में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम

नालंदा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव के समीप पुल के पास हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन किशोरों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतकों की पहचान कोठारी गांव निवासी 15 वर्षीय अंकुश कुमार, 15 वर्षीय सन्नी कुमार और 15 वर्षीय तन्नू कुमार के रूप में हुई है। तीनों आपस में रिश्तेदार थे और एक ही परिवार से जुड़े हुए थे। परिजनों के अनुसार, तीनों किशोर एक बाइक पर सवार होकर शाम के समय तेल्हाड़ा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गंगा बिगहा पुल के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Sponsored Advertisement

हादसे को लेकर शुरुआती तौर पर ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस जांच में अलग तथ्य सामने आए हैं। तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजित कुमार टिंकू ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ताड़ के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य किशोरों को तत्काल मॉडल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक साथ तीन किशोरों की मौत से परिजन सदमे में हैं।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है।

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *