भोजपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद युवक की मौत, SDM को धमकी देने के आरोप में पहुंची थी टीम

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार को पुलिस और एक हथियारबंद युवक के बीच हुई मुठभेड़ के बाद घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बिलौटी गांव निवासी काशीनाथ तिवारी के पुत्र भरत भूषण तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और दो खोखा बरामद किए हैं।

भोजपुर पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली थी कि भरत भूषण तिवारी हाथ में पिस्टल लेकर गांव में हवा में फायरिंग कर रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए शाहपुर थाना पुलिस तथा भोजपुर एसटीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, जवानों ने युवक को कई बार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और रुक-रुक कर फायरिंग करता रहा। इससे पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आसपास मौजूद ग्रामीणों की सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ के जवानों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान युवक ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर गोली चलाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी, जिसमें युवक के पैर में गोली लग गई।

घायल भरत भूषण तिवारी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर उपचार के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, भरत भूषण तिवारी पर सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर पोस्ट कर जगदीशपुर के एसडीएम को एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप था। इसी मामले में उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम गांव पहुंची थी। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान उसने करीब 20 मिनट तक पुलिस अधिकारी पर पिस्तौल ताने रखी और किसी भी तरह की कार्रवाई करने पर गोली मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Posts

अंग की धरती पर पहली बार होगा इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट, 8-9 अगस्त को भागलपुर एग्रीकल्चर कॉलेज बनेगा विश्वस्तरीय खिलाड़ियों का संगम

अंग की धरती पर खेल इतिहास का एक नया अध्याय लिखे जाने जा रहा है। भागलपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में 8 एवं 9 अगस्त 2026 को एग्रीकल्चर कॉलेज,…

मुजफ्फरपुर में घर के बाहर टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा 19 वर्षीय कैलाश

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। साइन गांव स्थित महावीर चौक के पास घर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *