भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे सिंह का रविवार को लेकर बिहार झारखंड के अन्य जिलों के शिव भक्त गंगा स्नान करने कि भीड उमड पडी है।ऐसी मान्यता हैं सिंह का रविवार करने से संतान कि लंम्बी आयु होते हैं।इस लिये खासकर महिलाएं सिंह का रविवार करते हैं।वहीं नाथनगर प्रखंड के बहादुर के महिलाएं मिना देवी,पुनम देवी ने बताया कि छःमाह मे एक सिंह का रविवार पडता हैं।

इस दिन सहते हुये गंगा स्नान करते हुये पुजा पाठ कर शाम में फला करते हैं।सिंह का रविवार अपने संतान कि लंम्बी आयु के कामना के लिये यह पर्व मनाया जाता हैं।वहीं स्थानीय पंडित विनोद झा ने बताया कि सिंह का रविवार के दिन बिहार ,झारखंड सहित अन्य जगहों के महिलाएं गंगा स्नान के लिये पहुची हैं।

इस दिन गंगा स्नान करने एंव पुजा पाठ करने से संतान कि लंम्बी आयु होती हैं।इस लिये खासकर बिहार, झारखंड सहित अन्य जगहों के हजारों महिलाएं एंव कांवडिया अजगैबीनाथ गंगा घाट मे गंगा स्नान करने के लिये पहुचे हैं।साथ ही हजारों कांवडियों ने भी अजगैबीनाथ गंगा घाट मे स्नान करते हुये भोलेनाथ कि पुजा अर्चना करते हुये बोल बम के जयकारों के साथ बैधनाथ धाम के लिये रवाना हुये।

इसको लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन एंव नगर परिषद द्वारा गंगा घाट मे सुरक्षा व्यवस्था एंव साफ सफाई अभीयान चलाएं जा रहे हैं।वन विभाग के द्वारा भी गंगा घाटों मे सुरक्षा व्यवस्था कडी देखी जा रही थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *