सहरसा जिले में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापना को लेकर आजाद युवा विचार मंच की प्रेस वार्ता, जनसहयोग से जारी रहेगा अभियान

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापना को लेकर आजाद युवा विचार मंच द्वारा आजाद स्मृति स्थल पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता प्रतिमा स्थापना समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार झा उर्फ भगवान जी ने की। इस दौरान उन्होंने प्रतिमा स्थापना अभियान की प्रगति एवं इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

 

Sponsored Advertisement

धनंजय झा ने बताया कि आजाद युवा विचार मंच ने 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। इसके बाद 24 मई एवं 31 मई को देव पैलेस में सामाजिक बैठकों का आयोजन कर प्रतिमा स्थापना की रूपरेखा तैयार की गई। दूसरी बैठक में प्रतिमा निर्माण समिति का गठन किया गया तथा पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन से सहयोग और स्मृति स्थल के मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा के लिए चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजा गया। हालांकि, समिति के अनुसार इस संबंध में कोई स्पष्ट सहमति प्राप्त नहीं हुई।

 

उन्होंने बताया कि इसके बाद मंच ने आमजन के सहयोग से प्रतिमा स्थापना का कार्य आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। जनसहयोग के माध्यम से अब तक 1 लाख 88 हजार 777 रुपये की राशि एकत्र की जा चुकी है। साथ ही पटना के मूर्तिकार को 51 हजार रुपये अग्रिम भुगतान कर 7.5 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है।

 

धनंजय झा ने कहा कि हाल ही में पूर्व मंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट से जानकारी मिली कि वे अपने निजी संसाधनों से पत्थर की प्रतिमा स्थापित कराने की पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजाद युवा विचार मंच वर्ष 2015 से आजाद स्मृति स्थल पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है और प्रतिमा स्थापना का यह अभियान जनभावनाओं एवं जनसहयोग के साथ ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने सभी पक्षों से राजनीति से ऊपर उठकर इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।

 

प्रेस वार्ता में मिथिलेश झा, अशोक झा लाल, सुदीप कुमार सुमन, अवधेश झा सहित कई सामाजिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।संवाददाता : इंद्रदेव जी

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *