जमींदार से सीधे जमीन रजिस्ट्री कराना पड़ा भारी, दलालों ने युवक को गोलियों से भूना

पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब मृतक अपने परिवार के साथ घर के आंगन में बने मचान पर सो रहा था। देर रात कुछ अपराधी घर में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

मृतक के पिता अब्दुल कयूम ने बताया कि रात में पूरा परिवार घर के आंगन में सो रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर उनके बेटे पर कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जमींदार से सीधे जमीन की रजिस्ट्री कराने को लेकर कुछ दलाल उनसे नाराज थे और उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

 

घटना के बाद मृतक के पिता ने गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि सभी आरोपी पहले से जमीन के लेन-देन को लेकर विवाद में शामिल थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

कसबा थाना प्रभारी अजय अजनबी ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों द्वारा दिए गए बयान और आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ट्यूशन जा रहे दो मासूमों को कुचला, मौके पर मौत

नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ट्यूशन जा रहे दो मासूमों को कुचला, मौके पर मौत

किशनगंज में अवैध लॉटरी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट जब्त, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

किशनगंज में अवैध लॉटरी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट जब्त, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *