भागलपुर में बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, दो शातिर चोर रंगे हाथ पकड़े गए; भीड़ ने की जमकर पिटाई

भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र स्थित भीखनपुर इलाके में बाइक चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब स्थानीय लोगों ने दो शातिर चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, भीखनपुर मुख्य सड़क के पास एक दुकान के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान दुकान संचालक की नजर दोनों युवकों पर पड़ गई। स्थिति को भांपते हुए दुकानदार ने साहस दिखाया और दोनों संदिग्धों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

 

कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही इशाकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाकर अपने कब्जे में लिया।

 

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में दोनों के पास से नशीला पदार्थ बरामद होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित गिरोह से संबंधों की जांच कर रही है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गहन जांच कर चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी।

 

संवाददाता : रजनीश कुमार, भागलपुर

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *