गया में पुलिस एनकाउंटर, 45 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड सुजीत चौधरी घायल, दोनों पैरों में लगी तीन गोलियां

गया: बिहार के गया जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लाख रुपये के ज्वेलरी लूटकांड के मास्टरमाइंड समेत दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है। घायलों का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

गया के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि गुरुआ लूटकांड में शामिल अपराधी किसी नई वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने आमस थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद अपराधियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में लूटकांड के मास्टरमाइंड सुजीत चौधरी के दोनों पैरों में तीन गोलियां लगीं, जबकि दूसरे अपराधी के पैर में एक गोली लगी। वहीं तीन अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार अपराधियों ने गुरुआ बाजार में हुई लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। कार्रवाई के दौरान कुछ जेवरात भी बरामद किए गए हैं। हालांकि बरामद आभूषणों की कुल कीमत और संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

गौरतलब है कि 27 मई को गुरुआ बाजार के ज्वेलरी कारोबारी प्रभाकर बरनवाल को गोली मारकर करीब 45 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए गए थे। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी।

एसएसपी ने बताया कि घायल अपराधियों से पूछताछ कर उनके गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। इलाज पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ चला रही है। इसके तहत पुलिस पर हमला या फायरिंग करने वाले अपराधियों को जवाबी कार्रवाई में जान से मारने के बजाय पैर में गोली मारकर गिरफ्तार करने की रणनीति अपनाई जाती है।

Related Posts

सहरसा में ब्रेक फेल होने से पानी लदा ट्रक पलटा, चालक घायल; लाखों के नुकसान की आशंका

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिहरा बाजार स्थित खादी भंडार के समीप काली मंदिर के पास पानी से…

भरत तिवारी गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने के आरोपी STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *