आनंद मोहन की जमानत रद्द होने पर आईपी गुप्ता का भाजपा पर हमला, बोले- स्वार्थ पूरा होते ही साथ छोड़ देती है बीजेपी

सहरसा। पूर्व सांसद आनंद मोहन की जमानत रद्द होने के मामले ने बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज कर दी है। इस मामले को लेकर इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ आईपी गुप्ता ने भाजपा और एनडीए पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा की राजनीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जब तक राजनीतिक जरूरत होती है, तब तक भाजपा लोगों को अपने साथ रखती है और स्वार्थ पूरा होते ही उन्हें किनारे कर देती है।

आईपी गुप्ता ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि आनंद मोहन की जमानत रद्द कर दी गई है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने सवाल उठाया कि यह फैसला अपने आप हुआ है या इसके पीछे किसी की भूमिका है, यह भी विचार करने वाली बात है।

Sponsored Advertisement

उन्होंने कहा कि करीब पांच-छह महीने पहले ही उन्होंने आशंका जताई थी कि आनंद मोहन जब नीतीश कुमार और चेतन आनंद के साथ खड़े थे, तब भाजपा के कुछ लोगों को यह बात पसंद नहीं आ रही थी। आनंद मोहन खुद को बागी कहते हैं और एनडीए के साथ रहने के बावजूद उनके साथ इस तरह की स्थिति पैदा होना कई सवाल खड़े करता है।

आईपी गुप्ता ने अनंत सिंह, प्रहलाद यादव और आनंद मोहन का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भाजपा को सत्ता और सरकार बनाने के लिए सहयोगियों की जरूरत होती है, तब वह ऐसे नेताओं को अपने साथ जोड़ती है। लेकिन जैसे ही राजनीतिक उद्देश्य पूरा हो जाता है, उन्हें किनारे कर दिया जाता है। उन्होंने अनंत सिंह की सदस्यता रद्द होने, आनंद मोहन की रिहाई से जुड़े मामले और प्रहलाद यादव को टिकट नहीं मिलने का जिक्र करते हुए इसे राजनीतिक स्वार्थ का हिस्सा बताया।

उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में सब कुछ सत्ता और जरूरत के हिसाब से तय होता दिखाई दे रहा है। नीतीश कुमार के कथन का जिक्र करते हुए आईपी गुप्ता ने कहा कि राजनीति लोकलाज से चलती है, बेशर्मी से नहीं। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर बेशर्मी को नए सिरे से परिभाषित किया जाएगा तो उसका उदाहरण भाजपा ही बनेगी। आईपी गुप्ता के इस बयान के बाद बिहार की राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

Related Posts

महिला आरक्षण और परिसीमन के बहाने सत्ता पर कब्जे की कोशिश कर रही केंद्र सरकार, लोकतंत्र के लिए खतरा: आईपी गुप्ता

सहरसा। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ आईपी गुप्ता ने शनिवार को सहरसा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र की मोदी सरकार…

सहरसा में दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, शिक्षक समेत तीन घायल; दो की हालत नाजुक, सभी रेफर

सहरसा। जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में सिहौल हाई स्कूल के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार एक शिक्षक समेत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *