विवाद के बाद मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज के सहायक प्राध्यापक पद से दिया इस्तीफा, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को भेजा त्यागपत्र

पटना। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने आखिरकार पटना के एएन कॉलेज में सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को भेज दिया है। मंत्री पद और विधान परिषद की सदस्यता के साथ विश्वविद्यालय में शिक्षक के पद पर बने रहने को लेकर उठे विवाद के बीच उन्होंने यह फैसला लिया है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, डॉ. अशोक चौधरी का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से राजनीति विज्ञान विषय में सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ था। उन्होंने 17 फरवरी 2026 को एएन कॉलेज में योगदान दिया था। इसके अगले ही दिन 18 फरवरी को उन्होंने मंत्री और विधान परिषद सदस्य होने का हवाला देते हुए अवैतनिक अवकाश (लियन) के लिए आवेदन किया था।

 

हालांकि, एक साथ तीन जिम्मेदारियों में बने रहने को लेकर कानूनी सवाल उठने लगे। 19 अगस्त को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सिंडिकेट ने उनके लियन आवेदन को मंजूरी नहीं दी। इसके बाद 31 अक्टूबर को राजभवन की ओर से भी उनकी पात्रता और प्रोबेशन अवधि में लियन को लेकर आपत्ति जताई गई थी।

 

इस मामले को लेकर बिहार की राजनीति में भी बयानबाजी तेज हो गई थी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनकी नियुक्ति को गलत बताते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। वहीं, राजद नेत्री रोहिणी आचार्य ने भी तंज कसते हुए उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए थे।

 

लगातार उठ रहे कानूनी और राजनीतिक सवालों के बीच डॉ. अशोक चौधरी ने शिक्षण पद छोड़ने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। 28 नवंबर को होने वाली सिंडिकेट की बैठक में इस्तीफे को औपचारिक रूप से स्वीकार किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

सीवान में दो मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत पर सियासत तेज, परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद पप्पू यादव; निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

सीवान। बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया मदरसे के दो मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी तेज…

बेगूसराय में भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई जवान घायल; 13 महिला-पुरुष गिरफ्तार

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना चौक के पास गुरुवार देर रात भीड़ की दबंगई का मामला सामने आया। डीजे की धुन पर कथित रूप से नशे में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *