सीवान में दो मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत पर सियासत तेज, परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद पप्पू यादव; निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

सीवान। बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया मदरसे के दो मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सांसद पप्पू यादव बड़हरिया पहुंचे और दोनों मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की पूरी जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

Sponsored Advertisement

दरअसल, यह पूरा मामला 23 नवंबर का है। बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली बाजार स्थित मदरसे के पांच छात्र चंदा इकट्ठा करने के लिए गोपालगंज गए थे। लौटने के दौरान गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के पास उनका ई-रिक्शा खराब हो गया। इसी दौरान कुछ छात्र पास के खेत में गन्ना तोड़ने चले गए। आरोप है कि खेत में मौजूद लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद दो छात्र मोहम्मद जैद शहीदी और अशरफ अली लापता हो गए।

 

दोनों बच्चों की तलाश में परिजनों और पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया गया। काफी खोजबीन के बाद 25 नवंबर की शाम मोहम्मद जैद शहीदी का शव थावे थाना क्षेत्र के बंगरा पांडेय टोला के पास एक पोखरे से बरामद हुआ। वहीं, 26 नवंबर की सुबह दूसरे छात्र अशरफ अली का शव हरपुर और बंगरा के बीच चंवर में चिमनी के पास मिला। दोनों बच्चों के शव मिलने के बाद परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। तलाशी अभियान में ड्रोन और एसडीआरएफ की भी मदद ली गई। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में शवों पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, दोनों बच्चों की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

 

सांसद पप्पू यादव ने इस घटना को गंभीर बताते हुए पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है

Related Posts

विवाद के बाद मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज के सहायक प्राध्यापक पद से दिया इस्तीफा, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को भेजा त्यागपत्र

पटना। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने आखिरकार पटना के एएन कॉलेज में सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पद से इस्तीफा दे दिया है।…

बेगूसराय में भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई जवान घायल; 13 महिला-पुरुष गिरफ्तार

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना चौक के पास गुरुवार देर रात भीड़ की दबंगई का मामला सामने आया। डीजे की धुन पर कथित रूप से नशे में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *