अरविंद सिंह के परिजनों से मिलने रहुआ गांव पहुंचे अनंत सिंह के दोनों बेटे, परिवार को दी सांत्वना

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब बिहार के चर्चित नेता अनंत सिंह के दोनों बेटे मृतक अरविंद सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे। दोनों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उनके गांव पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां जुट गए। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

Sponsored Advertisement

दरअसल, रहुआ गांव निवासी अरविंद सिंह अनंत सिंह की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए उनके पैतृक गांव लदमा पहुंचे थे। शादी समारोह के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अरविंद सिंह की अचानक हुई मौत से उनके परिवार में मातम छा गया, वहीं रहुआ गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद अनंत सिंह के दोनों बेटों ने रहुआ गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और उनके दुख में सहभागी बने। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

 

अनंत सिंह के दोनों बेटों के गांव पहुंचने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्सुकता रही। उन्हें देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जुटी रही। मुलाकात के दौरान दोनों बेटों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

 

 

Related Posts

35 साल बाद आया पूर्व मंत्री नगीना राय हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार

गोपालगंज। बिहार के बहुचर्चित पूर्व सांसद एवं मंत्री नगीना राय हत्याकांड में करीब 35 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने इस हत्याकांड में तत्कालीन विधायक स्वर्गीय…

सहरसा में 29 नवंबर को प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित, मत्स्यगंधा रिसोर्ट में सजेगा भव्य समारोह

बिहार कुम्हार प्रजापति सामान्य समिति की ओर से आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *