सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पैतृक गांव पहुंचे आनंद मोहन, बोले- मेरे साथ हो रही ज्यादती की कहानी पूरे बिहार को बताऊंगा

सहरसा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द करने और एक महीने के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिए जाने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच शुक्रवार को आनंद मोहन अपने पैतृक गांव सहरसा जिले के पंचगछिया पहुंचे। यहां भगवती स्थान में उन्होंने ग्रामीणों और समर्थकों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उनके पहुंचते ही समर्थकों की भीड़ जुट गई और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई।

 

Sponsored Advertisement

ग्रामीणों के बीच पहुंचे आनंद मोहन ने कहा कि वे सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को पूरी विनम्रता और शालीनता के साथ स्वीकार करते हैं। हालांकि, उनके साथ जो ज्यादती हो रही है, उसकी पूरी कहानी वे बिहार की जनता को बताएंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे अपने गांव के लोगों के बीच आए हैं और उनका आशीर्वाद ले रहे हैं।

 

पत्रकारों से बातचीत में आनंद मोहन ने अपनी गिरफ्तारी और मामले से जुड़े साक्ष्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर में घटना की प्राथमिकी दर्ज होने का समय दोपहर 3:15 बजे है, जबकि हाजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर उनकी गिरफ्तारी का समय 3:28:30 बजे दर्ज है। दोनों स्थानों के बीच करीब 67 किलोमीटर की दूरी है। ऐसे में महज साढ़े 12 मिनट में यह दूरी तय करना कैसे संभव है? उन्होंने जांच और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े किए।

 

जेल नियमावली में वर्ष 2023 में हुए संशोधन का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि इसका लाभ केवल उन्हें नहीं, बल्कि हजारों कैदियों को मिला है। उनके साथ 36 अन्य लोगों को भी रिहाई का लाभ मिला था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उनके साथ रिहा हुए अन्य लोगों की स्थिति पर कोई चर्चा नहीं हो रही है, तो केवल उनके मामले को अलग तरीके से क्यों देखा जा रहा है। उनके अनुसार, करीब 3500 कैदी इस संशोधन का लाभ उठा चुके हैं।

 

आनंद मोहन ने कहा कि वे संविधान और न्यायपालिका की मर्यादा का सम्मान करते हैं और अपने कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे। इधर, मौके पर मौजूद समर्थकों ने ‘जेल का फाटक टूटेगा, आनंद मोहन छूटेगा’ के नारे लगाए। कुछ समर्थकों ने इस कार्रवाई के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। गांव में उनके आगमन को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

Related Posts

35 साल बाद आया पूर्व मंत्री नगीना राय हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार

गोपालगंज। बिहार के बहुचर्चित पूर्व सांसद एवं मंत्री नगीना राय हत्याकांड में करीब 35 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने इस हत्याकांड में तत्कालीन विधायक स्वर्गीय…

सहरसा में 29 नवंबर को प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित, मत्स्यगंधा रिसोर्ट में सजेगा भव्य समारोह

बिहार कुम्हार प्रजापति सामान्य समिति की ओर से आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *