संविधान दिवस पर मधेपुरा कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

सहरसा। कोसी प्रमंडल अंतर्गत मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के तत्वावधान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक मूल्यों, मौलिक कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना था। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ ली।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम यादव एवं एनसीसी पदाधिकारी सह सिंडिकेट सदस्य मेजर डॉ. गौतम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. पूनम यादव ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक न रहें, बल्कि संविधान में बताए गए मौलिक कर्तव्यों का भी पूरी ईमानदारी से पालन करें।

 

वहीं, मेजर डॉ. गौतम कुमार ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। यह दिन देश के लोकतांत्रिक इतिहास में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों के योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान ने विविधताओं से भरे भारत को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है।

 

उन्होंने कहा कि एनसीसी का मूल ध्येय ‘एकता और अनुशासन’ है। संविधान भी हमें जिम्मेदार, अनुशासित और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कैडेटों को प्रस्तावना की शपथ दिलाते हुए समाज में संवैधानिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेटों ने अनुशासन का परिचय देते हुए देशभक्ति से जुड़े विचार भी प्रस्तुत किए। समारोह में कैडेट विकास कुमार, भावेश गिरी, अन्नू कुमारी, कपिल देव कुमार, सरोहन कुमार और संतोष कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। अंत में विकास कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जिसके साथ समारोह का समापन हुआ।

Related Posts

गोपालगंज के थावे में दूसरे लापता मदरसा छात्र का भी मिला शव, दो जिलों की पुलिस कर रही कैंप

गोपालगंज/सीवान। गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में लापता दो मदरसा छात्रों की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को…

संविधान दिवस पर एमएलटी कॉलेज में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, ‘संविधान पर चर्चा’ कार्यक्रम में मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर हुई परिचर्चा

सहरसा। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को एमएलटी कॉलेज के बीएड प्रशाल में युवा कांग्रेस जिला कमेटी के तत्वावधान में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ एवं ‘संविधान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *