पलामू के पांडू में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार बनाने के सामान के साथ 58 वर्षीय उदय मिस्त्री गिरफ्तार

झारखंड के पलामू जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांडू थाना क्षेत्र में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक देसी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

Sponsored Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उदय मिस्त्री (58 वर्ष), पिता स्वर्गीय तिवारी विश्वकर्मा, निवासी रतनाग गांव, महुआ धाम, थाना पांडू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पांडू थाना कांड संख्या 46/2026 में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह से पूछताछ के दौरान अवैध हथियार निर्माण की जानकारी मिली थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसने उदय मिस्त्री के घर से दो देसी कट्टा खरीदे थे। साथ ही यह भी खुलासा किया था कि उदय मिस्त्री अपने घर में देसी कट्टा और अन्य हथियारों का निर्माण करता है।

 

इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उदय मिस्त्री के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से उदय मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया।

 

छापेमारी में एक देसी कट्टा, अर्धनिर्मित बंदूक का बट, लोहे का अर्धनिर्मित बैरल, ट्रिगर लगा अर्धनिर्मित बंदूक, लोहे के ट्रिगर, हथौड़ी, रेती, सलाई रिंच, स्वाबनी, छेनी सहित हथियारों की मरम्मत और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान बरामद किए गए। इसके अलावा बंदूक में लगने वाले लोहे के छोटे-बड़े करीब 70 टुकड़े भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

 

कार्रवाई में पांडू थाना प्रभारी विशाल राय, पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार मेहता, सहायक अवर निरीक्षक प्रेम नारायण रजक सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

**रिपोर्ट : सत्यम शुक्ला, पलामू।**

Related Posts

संविधान दिवस पर धनबाद समाहरणालय में अधिकारियों और कर्मियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प

धनबाद: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को धनबाद समाहरणालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन…

धनबाद में भू-माफियाओं की कोशिश पर प्रशासन का शिकंजा, झारखंड मोड़ के पास 1.26 एकड़ सरकारी जमीन पर लगा चेतावनी बोर्ड

धनबाद जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिशों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में झारखंड मोड़ के समीप स्थित 1.26…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *