समस्तीपुर के रोसड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार, विदेशी शराब और डॉलर-यूरो के साथ 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध की एक बड़ी योजना को नाकाम करते हुए आठ अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, विदेशी शराब और विदेशी मुद्रा समेत कई सामान बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि बदिया टोल मब्बी गांव में अमित कुमार के दलान पर कुछ अपराधकर्मी जुटकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन कुमार, अमित कुमार, सुमित कुमार, शोभित कुमार, सुनील कुमार, मनखुश कुमार, विनय कुमार और जीत कुमार के रूप में हुई है। सभी समस्तीपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

 

पुलिस ने इनके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक लोडेड पिस्टल, एक देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस, तीन चारपहिया वाहन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, 59,500 रुपये नकद, 11 अमेरिकी डॉलर, 5 यूरो, एक ऑटोमेटिक चाकू, तीन लीटर विदेशी शराब और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

 

इस मामले में रोसड़ा थाना कांड संख्या 489/26 के तहत बीएनएस, आर्म्स एक्ट और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में गुलशन कुमार, विनय कुमार उर्फ बबली कुमार, मनखुश कुमार और सुमित कुमार के खिलाफ पहले से भी रोसड़ा, बिथान और हसनपुर थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, शराब और मारपीट से जुड़े मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। छापेमारी दल में रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा सहित रोसड़ा थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

Related Posts

स्कूल में छात्र और उसके पिता से मारपीट का आरोप, नवहट्टा थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित

सहरसा: जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में आठवीं कक्षा के छात्र और उसके पिता के साथ कथित मारपीट तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का…

मोहनपुर मोड़ पर ट्रक ने चांदनी यात्री बस में मारी जोरदार टक्कर, आठ यात्री घायल, दो धनबाद रेफर

जामताड़ा: गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर मोहनपुर मोड़ के समीप मंगलवार को ट्रक और चांदनी यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में करीब आठ यात्री घायल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *