डीएवी स्कूल में साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से किया सचेत; 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

जामताड़ा। साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार को सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए गए।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार-II ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता और सतर्कता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान कॉल, फर्जी लिंक और संदिग्ध वीडियो कॉल से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड या बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल अभिभावकों और शिक्षकों को दें। उन्होंने पीड़ित सहायता योजना-2026 और निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी भी दी।

 

साइबर इंस्पेक्टर चंदू महतो भारती ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करने और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के तरीकों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को डराकर उनकी निजी और बैंकिंग जानकारी हासिल करते हैं।

 

वहीं, पैनल अधिवक्ता पूजा हांसदा ने साइबर अपराध के पीड़ितों के कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से ठगी का शिकार होने पर चुप नहीं रहने और तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट के तरीकों को प्रदर्शित कर जागरूकता का संदेश दिया।

 

इस दौरान साइबर वित्तीय ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई।

 

मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विजय कुमार, शिक्षक प्रशांत दत्ता, एसआई नीतीश कुमार, एसआई हीरालाल महतो सहित अन्य शिक्षक, विद्यार्थी और पीएलवी मौजूद रहे।

Related Posts

सहरसा की गुरप्रीत कौर ने बढ़ाया जिले का मान, विकसित भारत युवा संसद 2026 की बनीं विजेता; लगातार तीसरी बार बिहार विधानसभा में करेंगी प्रतिनिधित्व

सहरसा। विकसित भारत युवा संसद 2026 में सहरसा की युवा प्रतिभा गुरप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ वह…

जामताड़ा के मुस्कान हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और अस्पताल कर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जामताड़ा। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जामताड़ा के मुस्कान हॉस्पिटल, बुधुडीह पोसोई में स्वास्थ्य विभाग की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *