475 फीट गहरी बोरिंग से फूटा पानी का स्रोत, बिना मोटर बह रहा पानी; संरक्षण की मांग

जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत पंजुनिया पंचायत के नीलजुड़िया गांव में इन दिनों एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। यहां 475 फीट गहरी बोरिंग से लगातार पानी बाहर निकल रहा है। खास बात यह है कि पानी निकालने के लिए किसी मोटर या पंप की जरूरत नहीं पड़ रही है। इस नजारे को देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, गांव के किसान भीम मंडल ने अपने पोल्ट्री फार्म के लिए बोरिंग कराई थी। करीब 420 फीट तक धूल और मिट्टी निकलती रही, लेकिन 475 फीट गहराई पर अचानक पानी निकलने लगा। तब से पानी लगातार बह रहा है।

 

**पानी की बर्बादी से उठे सवाल**

 

एक ओर ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर जमीन से निकल रहा हजारों लीटर पानी बिना उपयोग के बर्बाद हो रहा है। बताया जाता है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से पानी का नमूना जांच के लिए लिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है।

 

**प्रशासन से जल संरक्षण की मांग**

 

किसान भीम मंडल ने प्रशासन से यहां पानी की टंकी बनवाने और पाइपलाइन के जरिए आसपास के गांवों तक पानी पहुंचाने की मांग की है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी व्यवस्था करना उनके अकेले के बस की बात नहीं है।

 

यदि प्रशासन पहल करे तो इस जलस्रोत से ग्रामीणों को पेयजल और किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल सकती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस प्राकृतिक जलस्रोत को संरक्षित करने के लिए कब तक कदम उठाता है।

 

**संतोष कुमार/जामताड़ा :**

Related Posts

गृह प्रवेश भोज बना आफत, 400 से अधिक ग्रामीण बीमार; गांव में स्वास्थ्य विभाग का कैंप

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत सरईडीह पंचायत के खरडीहा-जमुआ गांव में गृह प्रवेश का भोज ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया। सहायक शिक्षक विमलेश यादव…

पलामू में जुआ, शराबखोरी और अड्डाबाजी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, जेल से छूटे अपराधियों का होगा सत्यापन

पलामू जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जुआ खेलने, अवैध शराबखोरी और सार्वजनिक स्थानों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *