IIT पटना में भारत-श्रीलंका की पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू, जिओस्पेशियल तकनीक से संवरेगा शहरी पर्यावरण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना में मंगलवार को शहरी पर्यावरण की स्थिरता के लिए भू-स्थानिक (जिओस्पेशियल) प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग विषय पर पांच दिवसीय इंडो-श्रीलंकन द्विपक्षीय कार्यशाला का भव्य उद्घाटन हुआ। 17 से 21 नवंबर तक आयोजित इस कार्यशाला में भारत और श्रीलंका के शिक्षाविद, शोधकर्ता और विशेषज्ञ आधुनिक तकनीक के माध्यम से शहरी विकास और पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों पर मंथन करेंगे।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त महामहिम सुश्री महिषिनी कोलोने ने भारत और श्रीलंका के दो हजार वर्षों से अधिक पुराने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के दौर में पर्यावरण संरक्षण के साथ आधारभूत संरचनाओं का विकास बड़ी चुनौती है। ऐसे में जिओस्पेशियल तकनीक शहरी नियोजन और निगरानी के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

 

वहीं, बिहार सरकार की योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजया लक्ष्मी (आईएएस) ने कहा कि आधुनिक भू-स्थानिक तकनीक ने भूमि सर्वेक्षण और शहरी नियोजन की पारंपरिक कागजी व्यवस्था को बदल दिया है। इससे सटीक मानचित्रण और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव हुआ है।

 

IIT पटना के डीन (प्रशासन) प्रो. अवलेन्द्र कुमार ठाकुर ने भारत-श्रीलंका के ऐतिहासिक शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की भूमिका बताई। कोलंबो विश्वविद्यालय के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे प्रो. लसंथा मानवदु ने बाढ़, भूमि धंसाव और टिकाऊ विकास जैसी साझा चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त शोध और ज्ञान के आदान-प्रदान पर जोर दिया।

 

डॉ. अक्षर त्रिपाठी और डॉ. पापिया राज के संयोजन में आयोजित इस कार्यशाला में LiDAR, ArcGIS और Google Earth Engine जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों, विशेषकर SDG-11 और SDG-13 को बढ़ावा देना है।

 

उद्घाटन समारोह में IIT पटना के रजिस्ट्रार डॉ. महेशकुमार एच. कोलेकर सहित कई गणमान्य व्यक्ति और विद्वान मौजूद रहे। पहले दिन डॉ. विशाल देशपांडे और प्रो. रवींद्र जी जायभाये ने अकादमिक व्याख्यान प्रस्तुत किए।

Related Posts

सासाराम में दो फ्लैटों में भीषण चोरी, 38 लाख के आभूषण और 70 हजार नकद लेकर फरार हुए चोर

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के गजराढ़ मोहल्ले में चोरों ने एक ही बिल्डिंग के दो फ्लैटों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार की रात…

दस सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हजारों वाहन चालक, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

जहानाबाद जिले में वाहन चालकों की दस सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को गाड़ी चालक संघ के बैनर तले हजारों वाहन चालक सड़क पर उतर आए। जिला अध्यक्ष संजय कुमार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *