कोकरसा में श्रीरामचरितमानस महायज्ञ के 41वें अधिवेशन का भव्य शुभारंभ, किशोर पांडेय बोले- श्रीराम ही हमारे आदर्श और भारतीय संस्कृति के आधार

पलामू जिले के प्रखंड अंतर्गत कोकरसा गांव में श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ के 41वें अधिवेशन का भव्य शुभारंभ सोमवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर पांडेय शामिल हुए। आयोजन समिति और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर महायज्ञ का उद्घाटन किया।

 

Sponsored Advertisement

समारोह को संबोधित करते हुए किशोर पांडेय ने कहा कि प्रभु श्रीराम केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे आदर्श, मर्यादा और भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के आधार हैं। श्रीरामचरितमानस हमें सत्य, त्याग, सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। कोकरसा की पावन धरती पर महायज्ञ के 41वें वर्ष में प्रवेश करने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और श्रद्धालुओं से कथावाचकों के प्रवचन सुनकर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की।

 

वहीं, विशिष्ट अतिथि पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। समाजसेवी मंजीत कुमार ने धर्म को संसार की गति का आधार बताया। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यज्ञ जैसे आयोजनों से सनातन धर्म की परंपराएं अक्षुण्ण बनी रहती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

 

आयोजन समिति के अनुसार, महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन रात आठ बजे से कथावाचिका राधा किशोरी जी द्वारा संगीतमय प्रवचन प्रस्तुत किया जाएगा।

 

कार्यक्रम का संचालन राजीव तिवारी ने किया। मौके पर समिति अध्यक्ष विजय पांडेय, शिवपूजन पांडेय, डॉ. बलवंत पांडेय, धर्मेंद्र मिश्र, टिंकू मेहता, चिंटू कुमार, बबलू सिंह, वीर बहादुर सिंह, दिलीप मेहता सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Posts

छठ की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, दो युवक गंभीर

छठ की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, दो युवक गंभीर

भाजपा पूर्वांचल नाला मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, 63 कार्यकर्ताओं को मिली संगठन में जिम्मेदारी

भाजपा पूर्वांचल नाला मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, 63 कार्यकर्ताओं को मिली संगठन में जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *