भागलपुर में स्मैक की खरीद-बिक्री को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, जमकर हुई मारपीट; कई लोग घायल

बिहार के भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत पिस्ता बिबिया टोला में नशीले पदार्थ स्मैक की कथित खरीद-बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प एवं मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में नशीले पदार्थों की कथित खरीद-बिक्री पर रोक लगाने और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से ग्रामीणों द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मैक बेचने वाले कुछ लोगों ने अज्ञात व्यक्तियों के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे को तुड़वा दिया। इसी बात को लेकर ग्रामीणों और कथित स्मैक कारोबारियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला हाथापाई तथा मारपीट तक पहुंच गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में शांति व्यवस्था कायम कराई। मारपीट में घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जगदीशपुर अस्पताल, सदर अस्पताल और मायागंज अस्पताल भेजा गया।

 

वहीं, बाईपास थाना प्रभारी विकास कुमार ने घटना को पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया है। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। इलाज के बाद दोनों पक्षों से लिखित आवेदन प्राप्त होने पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। अब देखना होगा कि जांच के बाद विवाद की असली वजह क्या सामने आती है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

 

Related Posts

सहरसा में टेंट हाउस के गोदाम में भीषण अगलगी, लाखों का सामान जलकर राख; 10 दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

बिहार के सहरसा शहर में मंगलवार को भीषण अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शारदा नगर, वार्ड नंबर 34 में अन्नपूर्णा मंदिर के बगल वाली गली स्थित…

छठ महापर्व के बीच मां भलूनी भवानी धाम महोत्सव में अश्लील गानों पर बवाल, पवन सिंह की प्रस्तुति के दौरान पुलिस ने चलाई लाठियां

लोक आस्था के महापर्व छठ के बीच रोहतास जिले के दिनारा स्थित मां भलूनी भवानी धाम परिसर में आयोजित महोत्सव विवादों में घिर गया। बीती रात भोजपुरी गायक एवं एमएलसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *