सहरसा में SI रौशन कुमार की एक सीख ने बदल दी शख्स की जिंदगी, शराब बेचने वाला अब छठ सामग्री बेचकर कमा रहा रोजी-रोटी, पुलिस की मानवीय पहल की हो रही चर्चा

पुलिस की पहचान अक्सर अपराधियों पर कार्रवाई, गिरफ्तारी और कानून का सख्ती से पालन कराने तक सीमित समझी जाती है, लेकिन पुलिस का एक ऐसा चेहरा भी है, जो किसी की जिंदगी बदलने की ताकत रखता है। सहरसा सदर थाना में तैनात SI रौशन कुमार ने अपनी कार्यशैली से इसकी एक मिसाल पेश की है।

 

Sponsored Advertisement

दरअसल, छठ महापर्व को लेकर सहरसा शहर के बाजारों में काफी भीड़ उमड़ रही है। इसी को देखते हुए SI रौशन कुमार गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे सूप, दउरा और ईख बेच रहे एक शख्स पर पड़ी। उस व्यक्ति ने जैसे ही रौशन कुमार को देखा, हाथ जोड़कर उन्हें रोक लिया। उसके चेहरे पर एक अलग ही चमक और संतोष दिखाई दे रहा था।

 

खास बात यह थी कि कुछ महीने पहले इसी शख्स को SI रौशन कुमार ने शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस समय उन्होंने उसे कानून का पाठ पढ़ाने के साथ-साथ गलत रास्ता छोड़कर ईमानदारी से जीवन जीने की नसीहत भी दी थी।

 

आज वही शख्स गलत धंधा छोड़कर मेहनत से अपनी रोजी-रोटी कमा रहा है। यह देखकर SI रौशन कुमार भी भावुक हुए और उन्होंने इसे अपनी पुलिस सेवा की बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया।

 

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि भविष्य में उस व्यक्ति का जीवन किस दिशा में जाएगा, लेकिन अगर उनकी वजह से किसी एक इंसान ने गलत रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया है, तो इससे बड़ी उपलब्धि उनके लिए कुछ नहीं हो सकती।

 

वाकई, अगर सभी पुलिसकर्मी अपराधियों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ उन्हें सही रास्ते पर चलने की सीख दें और समाज सुधार की ऐसी पहल करें, तो अपराध पर लगाम लगाने में बड़ी मदद मिल सकती है। यदि हर पुलिसकर्मी रौशन कुमार की तरह अपराधियों को सुधारने की सोच रखे, तो शायद समाज से अपराध का नामोनिशान मिटाने की दिशा में एक बड़ी शुरुआत हो सकती है।

Related Posts

छठ महापर्व के बीच मां भलूनी भवानी धाम महोत्सव में अश्लील गानों पर बवाल, पवन सिंह की प्रस्तुति के दौरान पुलिस ने चलाई लाठियां

लोक आस्था के महापर्व छठ के बीच रोहतास जिले के दिनारा स्थित मां भलूनी भवानी धाम परिसर में आयोजित महोत्सव विवादों में घिर गया। बीती रात भोजपुरी गायक एवं एमएलसी…

छठ महापर्व के बीच बेगूसराय में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खेत में भाई-बहन को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में छठ महापर्व के बीच अपराधियों ने गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *