जापान से बिहार पहुंची काना मियामुरा, छठी मैया की भक्ति में हुईं लीन… भोजपुरी में छठ गीत गाकर जीत रहीं लोगों का दिल

नवादा। लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा ऐसी है कि इसकी श्रद्धा सात समंदर पार से भी लोगों को बिहार खींच लाती है। इसकी अनूठी तस्वीर नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के पिरौटा गांव में देखने को मिल रही है। यहां जापान से पहुंची युवती काना मियामुरा छठी मैया की भक्ति में पूरी तरह लीन हैं। खास बात यह है कि वे न सिर्फ पूरे विधि-विधान से छठ व्रत कर रही हैं, बल्कि भोजपुरी में पारंपरिक छठ गीत गाकर गांव के लोगों को भी हैरान कर रही हैं।

दरअसल, काना मियामुरा जापान में शिक्षिका हैं। पिछले वर्ष भारत भ्रमण के दौरान उन्होंने दक्षिण भारत के मीनाक्षी मंदिर समेत कई धार्मिक स्थलों का दौरा किया था। बौद्ध धर्म को मानने वाली काना भगवान सूर्य की प्रतिमाओं और सूर्य उपासना की परंपराओं से काफी प्रभावित हुईं।

Sponsored Advertisement

इसी दौरान नवादा के पिरौटा निवासी अधिवक्ता रंजन कुमार ने उन्हें बिहार के प्रसिद्ध छठ महापर्व और इसकी कठिन परंपराओं के बारे में बताया। इसके बाद काना ने खुद छठ व्रत करने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने करीब दो महीने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। सात्विक भोजन अपनाया और लहसुन-प्याज का सेवन भी बंद कर दिया।

अधिवक्ता रंजन कुमार के मुताबिक, काना ने इंटरनेट के माध्यम से छठ के पारंपरिक गीत और पूजा की परंपराएं भी सीखीं। निरोगी शरीर और अच्छे जीवनसाथी की कामना के साथ वे यह व्रत कर रही हैं।

काना मियामुरा शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का अनुष्ठान शुरू कर चुकी हैं। गांव में वे अधिवक्ता रंजन कुमार की मां सोना देवी और अन्य महिलाओं के साथ मिलकर बिहारी रीति-रिवाज से पूजा कर रही हैं।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि काना भोजपुरी में छठ गीत भी गा रही हैं। उनके मुंह से पारंपरिक गीत सुनकर गांव की महिलाएं भी काफी उत्साहित हैं।

जापान से बिहार तक पहुंची काना की यह भक्ति और भोजपुरी संस्कृति के प्रति उनका लगाव चर्चा का विषय बना हुआ है। उनकी आस्था ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लोक संस्कृति और श्रद्धा की कोई सीमा नहीं होती।

Related Posts

वैशाली के सराय हत्याकांड में बड़ा खुलासा, प्रबोधी गांव के पोखर से बरामद हुआ विवेक उर्फ टिंकू का शव, कई दिनों से तलाश में जुटी थी पुलिस

वैशाली के सराय हत्याकांड में बड़ा खुलासा, प्रबोधी गांव के पोखर से बरामद हुआ विवेक उर्फ टिंकू का शव, कई दिनों से तलाश में जुटी थी पुलिस

छठ पर्व पर सहरसा में आंध्र प्रदेश और बंगाल के केले की बढ़ी मांग, पिछले साल के मुकाबले 50% तक महंगा हुआ केला

छठ पर्व पर सहरसा में आंध्र प्रदेश और बंगाल के केले की बढ़ी मांग, पिछले साल के मुकाबले 50% तक महंगा हुआ केला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *