सहरसा में सुबह-सुबह दर्दनाक घटना, सब्जी मंडी में बाइक से गिरकर व्यक्ति की मौत

बिहार के सहरसा में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर के नया बाजार स्थित शंकर चौक सब्जी मंडी में मोटरसाइकिल से अचानक गिरने के बाद 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायण चौधरी के रूप में हुई है। वह सरौजा वार्ड संख्या-12 के निवासी थे और नया बाजार में फुल झा के मकान में किराये पर रहते थे। बताया जाता है कि वह आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रैक्टिस करते थे।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, नारायण चौधरी शुक्रवार की सुबह छठ पूजा की खरीदारी करने और दवा लेने के लिए मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। इसी दौरान शंकर चौक स्थित सब्जी मंडी में अचानक उनकी बाइक से गिरने की घटना हुई। उन्हें सड़क पर गिरता देख आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग तुरंत उनकी मदद के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

 

सब्जी मंडी के एक दुकानदार ने बताया कि नारायण चौधरी अचानक मोटरसाइकिल से नीचे गिर पड़े थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

वहीं, मृतक के पुत्र कृष्णा कुमार ने बताया कि उनके पिता सुबह घर से सब्जी और दवाई लेने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने फोन कर उनके पिता की मौत की सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

 

परिजनों के अनुसार, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। हालांकि, नारायण चौधरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बाइक से गिरने के बाद अचानक हुई मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

 

इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। छठ महापर्व की तैयारियों और खरीदारी के लिए घर से निकले नारायण चौधरी की अचानक मौत से परिवार की खुशियां गम में बदल गईं। फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

Related Posts

मोकामा में चार किशोरों की हत्या से सनसनी, कुएं में फेंके गए शव, दो बरामद और दो की तलाश जारी

मोकामा में चार किशोरों की हत्या से सनसनी, कुएं में फेंके गए शव, दो बरामद और दो की तलाश जारी

मधुबनी में वांछित ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला शव, बोरे में पैक हालत में बलिराजगढ़ के पास से बरामद, 2 नवंबर को गोलीबारी कर हुआ था फरार

मधुबनी में वांछित ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला शव, बोरे में पैक हालत में बलिराजगढ़ के पास से बरामद, 2 नवंबर को गोलीबारी कर हुआ था फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *