लोक आस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ होगा शुरू, 15 को अस्ताचलगामी और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य

लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार, 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। छठव्रती पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान, डॉ. रहमान चौक, सहरसा के संस्थापक एवं मिथिला-कोशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार छठ पूजा की तिथियों और धार्मिक महत्व की जानकारी दी।

 

Sponsored Advertisement

पंडित तरुण झा ने बताया कि पंचांग के अनुसार 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ महापर्व की शुरुआत होगी। 14 नवंबर को खरना किया जाएगा। 15 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को संध्याकालीन अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।

 

उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 21 मिनट तथा 16 नवंबर को सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 40 मिनट निर्धारित है।

 

ज्योतिषाचार्य ने कहा कि छठ महापर्व की लोकप्रियता अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है। यह कठिन तपस्या, पवित्रता और नियम-निष्ठा के साथ किया जाने वाला व्रत है। इसमें व्रती लगातार चार दिनों तक विभिन्न धार्मिक परंपराओं का पालन करते हैं। खरना के बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है।

 

उन्होंने बताया कि छठ पूजा के चारों चरणों का विशेष धार्मिक महत्व है। नहाय-खाय में शुद्धता और सात्विकता का पालन किया जाता है, जबकि खरना के बाद निर्जला उपवास शुरू होता है। इसके बाद अस्ताचलगामी सूर्य और अगले दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रती भगवान सूर्य एवं छठी मैया की आराधना करते हैं। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और लोक कल्याण की कामना की जाती है।

Related Posts

नालंदा में चोरी के शक में युवक की जमकर पिटाई, इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया तो वहां से भागने लगा; पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में चोरी के शक में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने…

सहरसा में बाइक सवार युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। बिहरा थाना क्षेत्र के खोन्हा गांव के समीप बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *