दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश मित्र को श्रद्धांजलि देने नाला पहुंचे पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, परिजनों से मिलकर दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी दिवंगत गणेश मित्र को श्रद्धांजलि देने गुरुवार को पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी नाला पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

 

Sponsored Advertisement

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने दिवंगत गणेश मित्र के पुत्र से भी आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि किसी भी परिस्थिति में कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा और हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

 

इस मौके पर फुरकान अंसारी ने कहा कि गणेश मित्र कांग्रेस के सच्चे सिपाही और समाज के समर्पित सेवक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरे नाला क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ है। परिवार को जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता होगी, वे हर कदम पर उनके साथ खड़े रहेंगे।

 

वहीं, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज झा ने कहा कि गणेश मित्र जैसे समर्पित और कर्मठ नेता बिरले ही मिलते हैं। वे हमेशा संगठन को मजबूत करने और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

 

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष समर माजी ने कहा कि गणेश मित्र नाला प्रखंड कांग्रेस की रीढ़ थे। उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को एकजुट रखा और लोगों के सुख-दुख में साथ दिया। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा धर, सलीम जहांगीर, गुलशन अली, जितेंद्रनाथ मंडल, मुनमुन चौहान, नारद घोष सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत गणेश मित्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

संतोष कुमार | जामताड़ा।

Related Posts

छठ पूजा को लेकर ग्रामीण युवाओं की अनूठी पहल, कोयल नदी छठ घाट की सफाई में जुटे ग्रामीण; जेसीबी से रास्ते को भी कराया समतल

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पलामू जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व को लेकर ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में नावा…

छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सहरसा में घाटों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह निवर्तमान विधायक डॉ. आलोक रंजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *