भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सैनो गांव में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुनील यादव के घर से देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सैनो गांव निवासी सुनील यादव अपने घर से कथित तौर पर अवैध तरीके से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री का कारोबार कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच की और इसके बाद सुनील यादव के घर पर छापेमारी की।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां से एक देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 25 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने बरामद सभी सामानों को जब्त करते हुए मौके से सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया।

 

इस मामले में विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा अवैध हथियार कहां से लाया गया था।

 

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस छापेमारी को अवैध हथियार और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Related Posts

सहरसा में अपराध की दो घटनाओं से मचा हड़कंप, एक युवक को मारी गोली तो दूसरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; पुलिस जांच में जुटी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सहरसा जिले में पिछले दो दिनों के भीतर मारपीट और गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला…

सहरसा में धूमधाम से मना भगवान चित्रगुप्त का पूजनोत्सव, कलम-दवात की पूजा के साथ मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

सहरसा के नया बाजार स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बुधवार को श्री चित्रगुप्त कल्याण समिति के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त का वार्षिक पूजनोत्सव पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *