कोशी के किडनी मरीजों को बड़ी राहत, सहरसा में 10 नई डायलिसिस मशीनें शुरू, अब 14 मरीजों का एक साथ होगा इलाज

सहरसा। कोशी क्षेत्र में किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब डायलिसिस के लिए मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सहरसा स्थित श्री नारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट में बुधवार को एक साथ 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू किया गया। जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार के नेतृत्व में शुरू हुई इस सुविधा के बाद संस्थान में डायलिसिस मशीनों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इससे अब एक साथ 14 मरीजों का डायलिसिस किया जा सकेगा।

 

Sponsored Advertisement

नई मशीनों की स्थापना एचडीएफसी बैंक के सीएसआर फंड के तहत एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा के माध्यम से की गई है। इस अवसर पर श्री नारायण फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन रविंद्र कुमार सिंह, मुख्य ट्रस्टी कामेश्वरी कुमारी, निदेशक रोहित राठौड़, एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा के सीईओ सत्य प्रकाश, एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड मंजीत झा और सहरसा शाखा प्रबंधक आलोक कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कोशी क्षेत्र में किडनी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। किडनी रोग से पीड़ित कई मरीजों को नियमित रूप से डायलिसिस कराना पड़ता है। पहले संस्थान में केवल चार मशीनें उपलब्ध थीं, जिसके कारण मरीजों की संख्या के अनुपात में सुविधा कम पड़ रही थी और उन्हें अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए 10 नई मशीनें स्थापित की गई हैं।

 

उन्होंने बताया कि एचडीएफसी बैंक और एफएक्सबी इंडिया की यह पहल देश के पांच स्थानों पर संचालित की जा रही है। इसमें सहरसा के श्री नारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट का शामिल होना पूरे कोशी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

सबसे खास बात यह है कि आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को यहां डायलिसिस की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क मिलेगी। नई व्यवस्था से सहरसा के अलावा सुपौल, मधेपुरा और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले किडनी मरीजों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, डायलिसिस की क्षमता बढ़ने से मरीजों को समय पर इलाज मिलने और आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है।

Related Posts

सहरसा में अपराध की दो घटनाओं से मचा हड़कंप, एक युवक को मारी गोली तो दूसरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; पुलिस जांच में जुटी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सहरसा जिले में पिछले दो दिनों के भीतर मारपीट और गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला…

सहरसा में धूमधाम से मना भगवान चित्रगुप्त का पूजनोत्सव, कलम-दवात की पूजा के साथ मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

सहरसा के नया बाजार स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बुधवार को श्री चित्रगुप्त कल्याण समिति के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त का वार्षिक पूजनोत्सव पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *