सहरसा में अपराधियों का तांडव! दिनदहाड़े 6 बदमाशों ने घेरकर की लूटपाट, विरोध करने पर युवक को पीछे से मारी गोली, दूसरी गोली हुई मिस फायर

सहरसा: बिहार के सहरसा में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर पुलिस को चुनौती दी है। दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने सड़क पर जा रहे दो भाइयों को घेर लिया। पहले रुपये छीनने की कोशिश की और जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने पीछे से गोली चला दी। इस गोलीकांड में सुधांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी गोली मिस फायर हो गई। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

Sponsored Advertisement

घायल सुधांशु कुमार ने बताया कि वह अपने भैया के साथ बैजनाथपुर से बीजलपुर जा रहे थे। इसी दौरान बरदाहा पुल के पास दो बाइक पर सवार छह लोग रास्ता रोककर खड़े थे। जैसे ही दोनों भाई वहां पहुंचे, बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और रुपये छीनने लगे।

 

सुधांशु और उनके भाई ने जब बदमाशों की इस हरकत का विरोध किया तो अपराधियों ने पीछे से गोली चला दी। एक गोली सुधांशु को जा लगी, जबकि दूसरी गोली मिस फायर हो गई। गोली मारने के बाद सभी छह बदमाश दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए।

 

गोली लगते ही सुधांशु लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घायल युवक का फर्द बयान दर्ज कर रही है।

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सहरसा में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं कि दिनदहाड़े सड़क पर लोगों को रोककर लूटपाट की कोशिश की जा रही है और विरोध करने पर सीधे गोली मार दी जा रही है। इस वारदात ने एक बार फिर जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी पर टिकी है।

Related Posts

सहरसा में अपराध की दो घटनाओं से मचा हड़कंप, एक युवक को मारी गोली तो दूसरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; पुलिस जांच में जुटी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सहरसा जिले में पिछले दो दिनों के भीतर मारपीट और गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला…

सहरसा में धूमधाम से मना भगवान चित्रगुप्त का पूजनोत्सव, कलम-दवात की पूजा के साथ मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

सहरसा के नया बाजार स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बुधवार को श्री चित्रगुप्त कल्याण समिति के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त का वार्षिक पूजनोत्सव पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *