दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी वारदात, पति ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को मारी गोली; हत्या के बाद फरार

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में दीपावली की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जब पूरा देश दीपों की रोशनी में खुशियां मना रहा था, उसी दौरान हाजीपुर की राजपूत कॉलोनी गोलियों की आवाज से दहल उठी। औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान नीलू सिंह के रूप में हुई है।

विवाद के बाद पत्नी की हत्या

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि दीपावली की रात पति राकेश चौहान और पत्नी नीलू सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

20 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, राकेश कुमार और नीलू सिंह की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। घटना के वक्त घर में उनकी बेटी ऋतिका राज भी मौजूद थी। बेटी के मुताबिक, माता-पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घटना की रात खाना खाने के बाद उसे ऊपर वाले कमरे में भेज दिया गया था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। नीचे पहुंचने पर उसने मां को घायल अवस्था में देखा, जबकि पिता मौके से फरार हो चुके थे। बेटी ने यह भी बताया कि उसकी मां पर पहले भी गोली चलाई गई थी।

आरोपी की तलाश में छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में पति द्वारा लाइसेंसी पिस्तौल से पत्नी की हत्या किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

फिलहाल हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घरेलू विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। करीब 20 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते का अंत इस खौफनाक वारदात के साथ हुआ है।

Related Posts

सहरसा में मकान की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 2 लाख रुपये तक का नुकसान

सहरसा शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास एक मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते…

बेगूसराय में सवर्ण हुंकार सभा में अजीत भारती का मोदी सरकार पर हमला, गिरिराज सिंह और मोहन भागवत को भी घेरा

बेगूसराय के कला दिनकर भवन में आयोजित सवर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर एवं स्थानीय निवासी अजीत भारती ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। सभा में हजारों की संख्या में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *