दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर भागलपुर अग्निशमन विभाग अलर्ट, 17 संवेदनशील स्थानों पर दमकल की विशेष तैनाती

दीपावली, काली पूजा और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भागलपुर में अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहारों के दौरान आगजनी की घटनाओं पर तत्काल काबू पाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने विशेष तैयारी की है। पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों और संवेदनशीलता के आधार पर पूरे शहर को तीन स्तरों में बांटकर 17 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर दमकल की गाड़ियों की विशेष तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

 

Sponsored Advertisement

जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर को लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 में विभाजित किया गया है। लेवल-1 में सबसे अधिक संवेदनशील सात स्थानों को शामिल किया गया है। यहां 7 नवंबर से 11 नवंबर तक काली पूजा विसर्जन संपन्न होने तक दमकल की गाड़ियां 24 घंटे तैनात रहेंगी।

 

वहीं, लेवल-2 के तहत छह संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक पीक आवर्स के दौरान दमकल की गाड़ियां मौजूद रहेंगी। इसके अलावा लेवल-3 में चार स्थानों को शामिल किया गया है, जहां अग्निशमन विभाग की गाड़ियां लगातार गश्त करती रहेंगी।

 

जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि दमकल की गाड़ियों की प्री-पोजिशनिंग इस तरह की गई है कि किसी भी स्थान पर आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन कम से कम समय में मौके पर पहुंच सकें और आग पर तत्काल काबू पाया जा सके। इसके लिए विभाग की टीम को भी अलर्ट रखा गया है।

 

वहीं, अग्निशमन विभाग ने शहरवासियों से सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से दीपावली मनाने की अपील की है। विभाग ने लोगों से अत्यधिक आतिशबाजी और पटाखों के इस्तेमाल से बचने, पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना होने पर तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देने की अपील की है। विभाग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Related Posts

मोतिहारी में साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो युवक गिरफ्तार

मोतिहारी में साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो युवक गिरफ्तार

दीपावली और छठ को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, निर्बाध बिजली के लिए विशेष तैयारी; शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर सहरसा में विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी की है। त्योहारों के दौरान बिजली की बढ़ती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *