नशे में धुत पीजी छात्र की तेज रफ्तार कार से एमबीबीएस छात्र की मौत का आरोप, न्याय की मांग पर मेडिकल छात्रों का धरना

भागलपुर में सड़क हादसे में एमबीबीएस छात्र डॉक्टर रूपेश सोनी की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर मेडिकल छात्रों में भारी आक्रोश है। न्याय की मांग को लेकर मेडिकल छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया और घटना में शामिल आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इस मामले में नगर विधायक रोहित पांडेय ने भी गंभीर चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

Sponsored Advertisement

विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि डॉक्टर रूपेश सोनी की मौत से जुड़ी घटना बेहद गंभीर है। पूरे मामले की निष्पक्षता और गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से इस बात की जांच कराने की मांग की कि हादसे के समय कार में सवार आरोपितों ने शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं। यदि नशे का सेवन किया गया था तो इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी भी पहचान होनी चाहिए।

 

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

 

वहीं, डॉक्टर रूपेश सोनी की मौत के बाद अस्पताल अधीक्षक ने भी घटना पर गंभीर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जानी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।

 

अस्पताल अधीक्षक ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल का कामकाज जल्द सामान्य करने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन से सहयोग की अपील की, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

 

फिलहाल मेडिकल छात्रों का आक्रोश और न्याय की मांग के बीच इस मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन की भूमिका अहम मानी जा रही है।

Related Posts

भागलपुर की बेटी वंशिका विराज का कमाल, 20 साल की उम्र में इंडिगो के कैडेट पायलट प्रोग्राम में चयन

भागलपुर की बेटी वंशिका विराज का कमाल, 20 साल की उम्र में इंडिगो के कैडेट पायलट प्रोग्राम में चयन

मोतिहारी में साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो युवक गिरफ्तार

मोतिहारी में साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *