नशा मुक्त कोशी अभियान को बड़ी सफलता: एक सप्ताह में 1788 लीटर शराब बरामद, 84 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा कोशी क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी), कोशी क्षेत्र, सहरसा के नेतृत्व में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में संचालित ‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में 1788.35 लीटर अवैध शराब समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। इस दौरान कुल 84 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 के बीच 1788.35 लीटर अवैध शराब, 52.104 किलोग्राम गांजा, 173.69 ग्राम स्मैक और 25.9 लीटर कोडिन सिरप बरामद किया गया। इसके अलावा एक देशी कट्टा, दो कारतूस, 18 मोटरसाइकिल, एक चारपहिया वाहन, छह मोबाइल और 1,81,220 रुपये नकद भी जब्त किए गए। गिरफ्तार लोगों में शराब कारोबार के मामले में 71 और सूखा नशा के मामले में 13 आरोपी शामिल हैं।

Sponsored Advertisement

**फरवरी 2026 से अब तक 2717 गिरफ्तार**

डीआईजी कार्यालय के अनुसार, फरवरी 2026 में अभियान की शुरुआत से अब तक कोशी क्षेत्र में कुल 86,050.298 लीटर अवैध शराब, 4,466.491 लीटर कफ सिरप, 8,254.794 किलोग्राम गांजा और 9,391.982 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके साथ ही नशीले इंजेक्शन, टैबलेट, अवैध हथियार, कारतूस, वाहन, मोबाइल और लाखों रुपये की नकदी भी जब्त की गई है। इस अवधि में कुल 2717 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

**हेल्पलाइन पर दें सूचना, पहचान रहेगी गोपनीय**

डीआईजी ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी हेल्पलाइन नंबर **9060384865** पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से दें। सूचना में कारोबारी का नाम, पता और कारोबार के स्थान की जानकारी के साथ संभव हो तो फोटो एवं वीडियो भी साझा कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे। महत्वपूर्ण सूचना देने वालों को उचित रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

कोशी क्षेत्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है—**नशामुक्त कोशी के निर्माण में सहभागी बनें, सूचना दें और पुलिस का सहयोग करें।**

Related Posts

योगी के पास विकास का मुद्दा नहीं, अब धर्म की राजनीति कर रहे हैं: आईपी गुप्ता

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा है।…

बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुए लोग, बुनियाद केंद्र में दिलाई गई शपथ

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को बुनियाद केंद्र, कहरा सदर, सहरसा में जागरूकता एवं शपथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *