ताराचंडी मंदिर के पास से युवती को ऑटो में बैठाकर सुनसान रास्ते पर ले गए आरोपी, अनैतिक काम के मामले में दो गिरफ्तार

रोहतास जिले के सासाराम में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। ताराचंडी मंदिर के समीप से ऑटो में सवार हुई 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए ऑटो को भी बरामद कर लिया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, घटना 4 नवंबर की है। युवती ताराचंडी मंदिर के पास से वेदा जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुई थी। आरोप है कि ऑटो चालक और उसके एक सहयोगी ने युवती को अकेला पाकर उसे निर्धारित रास्ते से अलग सुनसान रास्ते की ओर ले गए। इसके बाद दोनों उसे करवनदिया स्थित एक दुकान पर ले गए, जहां कथित तौर पर उसके साथ अनैतिक काम की घटना को अंजाम दिया गया।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस की कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय संदीप कुमार, पिता स्वर्गीय विश्वनाथ साह, निवासी करवनदिया तथा 27 वर्षीय चितरंजन कुमार, पिता स्वर्गीय राजेश पासवान, निवासी बांसा, थाना करवनदिया के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी बरामद कर लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता की निजता और सम्मान को ध्यान में रखते हुए उसकी पहचान से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

 

 

Related Posts

जहानाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार मिठाई दुकानों की FSSAI अनुज्ञप्ति निलंबित; 16 टन से अधिक दूषित मिठाइयां नष्ट

जहानाबाद जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष जांच अभियान के तहत मिठाई बनाने वाले चार प्रतिष्ठानों…

सहरसा के आजाद चौक पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से किसान की मौत, एक घायल

सहरसा। सहरसा में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आजाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *