सीवान में जेनरल स्टोर दुकानदार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पेट्रोल डालकर हत्या का लगाया आरोप

सीवान। बिहार के सीवान जिले में एक जेनरल स्टोर दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने दुकान के अंदर पेट्रोल डालकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार की है। मृतक की पहचान नदीम हुसैन के रूप में हुई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, बीती रात नदीम हुसैन की दुकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दुकान के अंदर पेट्रोल डालकर उनकी हत्या की गई है। उनका यह भी कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान का शटर बाहर से बंद कर दिया गया, ताकि घटना की जानकारी तत्काल किसी को नहीं मिल सके। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने नदीम का शव तरवारा बाजार के मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आवागमन बाधित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार और सदर एसडीएम आशुतोष कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया और यातायात सामान्य हुआ।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अब जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही नदीम हुसैन की मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Related Posts

सहरसा में 250 से अधिक सफाई कर्मियों का हल्ला बोल, आयुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन; शोषण और फर्जी निकासी का लगाया आरोप

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, सहरसा के बैनर तले गुरुवार को 250 से अधिक सफाई कर्मियों ने कोसी प्रमंडल आयुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर परिषद…

सहरसा में 10.550 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, सोनवर्षा कचहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सहरसा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *