नेशनल क्रिकेट चैंपियन बने DAV जहानाबाद के छह खिलाड़ी, एक साल की ट्यूशन फीस होगी माफ

जहानाबाद। राष्ट्रीय स्तर की अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में DAV पब्लिक स्कूल, जहानाबाद के छह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर सभी छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य केके पांडेय ने खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन देते हुए एक साल की ट्यूशन फीस माफ करने की घोषणा की।

 

Sponsored Advertisement

प्राचार्य केके पांडेय ने कहा कि इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन बनना बच्चों की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। यह उपलब्धि केवल विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे जहानाबाद जिले के लिए गर्व की बात है। इन खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय के दूसरे विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि DAV विद्यालय समूह का खेलों से पुराना जुड़ाव रहा है। यहां शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें हर क्षेत्र में प्रतिभाशाली बनाना है।

 

प्राचार्य ने कहा कि खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मान और प्रोत्साहन देना विद्यालय की प्राथमिकता है। एक साल की ट्यूशन फीस माफ करने का निर्णय इसलिए लिया गया है, ताकि आर्थिक या शैक्षणिक दबाव के कारण बच्चों की खेल प्रतिभा प्रभावित न हो। वे पढ़ाई और खेल दोनों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

 

समारोह के दौरान एक साल पहले गोल्ड मेडल जीतने वाले दो खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन राशि के रूप में चेक प्रदान किया गया। प्राचार्य ने बताया कि DAV की विभिन्न शाखाओं से निकले कई खिलाड़ी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

 

वहीं, विद्यालय के पीटी शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार में क्रिकेट के प्रति युवाओं का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। सरकार भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। इससे आने वाले समय में स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

Related Posts

सहरसा में 250 से अधिक सफाई कर्मियों का हल्ला बोल, आयुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन; शोषण और फर्जी निकासी का लगाया आरोप

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, सहरसा के बैनर तले गुरुवार को 250 से अधिक सफाई कर्मियों ने कोसी प्रमंडल आयुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर परिषद…

सहरसा में 10.550 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, सोनवर्षा कचहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सहरसा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *