जहानाबाद में एसपी ने 20 से अधिक यूपीएससी अभ्यर्थियों को दिए सफलता के मंत्र, गुलदस्ते की जगह फूलगोभी से हुआ स्वागत

जहानाबाद जिले के काको स्थित कैनात इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को विश्व तनाव जागरूकता दिवस के अवसर पर कैनात फाउंडेशन और जामिया कैनात के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जहानाबाद के एसपी कोटा किरण कुमार ने 20 से अधिक यूपीएससी अभ्यर्थियों और सिविल सेवा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के साथ तनाव प्रबंधन के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

 

Sponsored Advertisement

**फूलगोभी से हुआ अतिथियों का स्वागत**

 

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधारोपण के साथ हुई। इस दौरान अतिथियों का स्वागत पारंपरिक फूलों के गुलदस्ते की जगह ताजी फूलगोभी भेंट कर किया गया। इस अनूठी पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सादगी और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।

 

**एसपी ने बताए सफलता के मंत्र**

 

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसपी कोटा किरण कुमार ने कहा कि अपने लक्ष्य को हमेशा जीवित रखें और उसे प्राप्त करने के लिए उत्साह एवं जुनून बनाए रखें। उन्होंने समय प्रबंधन, अनुशासन, नियमित अध्ययन और लक्ष्य निर्धारण को सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। साथ ही पढ़ाई के अलावा खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और अपनी रुचियों के लिए भी समय निकालने की सलाह दी।

 

इस दौरान विद्यार्थियों ने यूपीएससी की तैयारी और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े कई सवाल पूछे। छात्र जीशान ने सवाल किया कि यदि वे ग्रामीण बिहार के किसी विद्यालय के विद्यार्थी होते तो सिविल सेवक बनने के लिए उनकी दिनचर्या कैसी होती? इस पर एसपी ने नियमित अध्ययन, आत्मअनुशासन और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया।

 

**काको में यूपीएससी मार्गदर्शन केंद्र खोलने की पहल**

 

कार्यक्रम में कैनात फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष शकील अहमद काकवी ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने काको के कैनात नगर में यूपीएससी सिविल सेवा तैयारी एवं मार्गदर्शन केंद्र स्थापित करने की इच्छा जताई। उनका उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़े।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर तनाव जागरूकता का संदेश भी दिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को मानसिक तनाव के प्रति जागरूक करने के साथ उनके शैक्षणिक और करियर संबंधी लक्ष्यों को नई दिशा देना रहा।

 

Related Posts

सहरसा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला; कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

सहरसा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं बेहतर अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक, सहरसा द्वारा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध…

सहरसा नगर आयुक्त के निलंबन पर दूसरे दिन भी तालाबंदी, पार्षदों का विरोध जारी

सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा के निलंबन के विरोध में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी जारी रही। इस दौरान पार्षदों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *