स्वतंत्रता सेनानी जगदीश सिंह की पत्नी फूलमती देवी का निधन, 103 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक

बिहार के पटना जिले के बिहटा प्रखंड से दुखद खबर सामने आई है। दिलावरपुर गांव निवासी महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगदीश सिंह की 103 वर्षीय पत्नी फूलमती देवी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

बताया जाता है कि फूलमती देवी के पति और महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगदीश सिंह का निधन बीते 27 अगस्त को हुआ था। पति के निधन के करीब दो महीने बाद फूलमती देवी ने भी 103 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार में दुख का माहौल है।

Sponsored Advertisement

फूलमती देवी के निधन के बाद उनके पुत्र सुदर्शन सिंह और अशोक सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पौत्र मुकेश सिंह, संजय सिंह, विवेक कुमार, मन्नू कुमार और छोटे कुमार समेत पुत्रवधुओं रामदुलारी देवी और मीना देवी भी गहरे शोक में हैं। पौत्रवधुओं पम्मी कुमारी और रूबी कुमारी सहित परपोते माधव कुमार और तनिक कुमार का भी बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में उनका ढांढस बंधाया। साथ ही अंतिम संस्कार से जुड़ी सरकारी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में जुट गए।

परिजनों के अनुसार, फूलमती देवी की अंतिम यात्रा मंगलवार की सुबह निकाली जाएगी। इसके बाद वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

फूलमती देवी के निधन से दिलावरपुर गांव सहित पूरे बिहटा क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Related Posts

बेगूसराय में 31 हजार रुपये रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा

बेगूसराय में 31 हजार रुपये रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा

सीवान में दोस्त के साथ बाजार जा रहे युवक को मारी गोली, सीने में लगी गोली; पटना रेफर

सीवान में दोस्त के साथ बाजार जा रहे युवक को मारी गोली, सीने में लगी गोली; पटना रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *