गोपालगंज में दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, पूजा घर में मिला शव; पति गिरफ्तार

गोपालगंज (कटेया): बिहार में दहेज प्रताड़ना का एक और गंभीर मामला सामने आया है। गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के भाट पोईया गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर पांच लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला का शव घर के पूजा घर में मिला। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतका की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नवाडीही (भतोली) गांव निवासी प्रीति देवी के रूप में हुई है। उसके भाई राकेश कुमार शर्मा ने कटेया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, प्रीति की शादी 4 दिसंबर 2023 को भाट पोईया गांव निवासी उमेश मिश्रा के पुत्र दिवाकर कुमार मिश्रा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार गहने, कपड़े, नकद, बर्तन और मोटरसाइकिल दी थी।

Sponsored Advertisement

आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग कम दहेज का ताना देकर प्रीति को प्रताड़ित कर रहे थे। कपड़ों का व्यवसाय शुरू करने के नाम पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था।

मृतका के भाई के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1 बजकर 24 मिनट पर आरोपी पति ने फोन कर प्रीति की तबीयत खराब होने की सूचना दी और मायके वालों को बुलाया। कुछ देर बाद दोबारा फोन आया और उसकी मौत की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही परिजन ससुराल पहुंचे, जहां प्रीति का शव पूजा घर में पड़ा मिला। भाई ने गले पर दबाव के निशान होने की बात कहते हुए हत्या का आरोप लगाया। परिजनों के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के अन्य आरोपी फरार हो गए थे।

मामले में पति दिवाकर कुमार मिश्रा, राजा कुमार मिश्रा, मनोज मिश्रा और दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में कोसी नदी में तैरता मिला 21 वर्षीय युवक का शव, कपड़ा बेचने निकला था घर से; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर फेकराही के समीप कोसी नदी में एक 21 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव…

सहरसा जिला प्रधान शिक्षक संघ की नई कार्यसमिति गठित, मंजर इमाम बने अध्यक्ष; 23 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

सहरसा जिला प्रधान शिक्षक संघ की नई कार्यसमिति का गठन रविवार, 1 नवंबर को किया गया। जिला निर्वाचन समिति ने कार्यसमिति के सदस्यों एवं विभिन्न सांगठनिक पदों पर निर्वाचित अभ्यर्थियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *